जमीनी हकीकत से दूर बजट : सीताराम येचुरी
5 Dariya News
नई दिल्ली 01-Feb-2018
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने गुरुवार को कहा कि वित्तमंत्री अरुण जेटली के वित्त वर्ष 2018-19 के बजट का जमीन हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में येचुरी ने कहा, "सच्चाई सामने आने के बाद यह सिर्फ एक किताबी कसरत है।"जेटली ने कहा कि भारत जल्द ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।