5 Dariya News

जापान के वृद्धाश्रम में आग लगी, 11 की मौत

5 Dariya News

टोक्यो 31-Jan-2018

जापान के एक वृद्धाश्रम में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, जापान प्रशासन होक्काइदो के सापोरो स्थित वृद्धाश्रम में आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। एक शख्स ने वृद्धाश्रम से धुंआ उठते देखा और तुरंत आपातकाल सेवा को सूचित कर दिया, जिसके बाद 40 से अधिक दमकल वाहन, एंबुलेंस और पुलिस कारें घटनास्थल पर पहुंची।जिस समय यह आग लगी, उस समय केंद्र में 16 लोग थे, जो इसकी अधिकतम क्षमता है। इस घटना में मारे गए आठ पुरूषों और तीन महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है।इसके अलावा पांच को जीवित बचा लिया गया लेकिन 50 से 80 वर्ष के बीच के तीन पुरूष घायल हो गए। हालांकि, इनकी हालत गंभीर नहीं है और इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।