निदेशक जेकेईडीआई ने राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की
5 Dariya News
जम्मू 31-Jan-2018
निदेशक, जम्मू व कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान डॉ एम.आई. पर्रे ने आज यहां राज भवन में राज्यपाल एन.एन. वोहरा से मुलाकात की। डॉ पर्रे ने राज्यपाल को राज्य में आने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने और उद्यमशीलता के विकास को प्रोत्साहन के लिए जेकेईडीआई द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में अवगत कराया।राज्यपाल ने न केवल स्व रोजगार के लिए बल्कि दूसरों को रोजगार प्रदान करने और राज्य के आर्थिक विकास के लिए अपने स्वयं के उद्यमों को स्थापित करने के लिए अधिकतम युवाओं को सक्षम बनाने की सुविधा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने पर जोर दिया। पहले से ही अच्छे काम के लिए ईडीआई की सराहना करते हुए राज्यपाल ने संभावित स्वीकृतियां और साथ ही आवश्यक ऋण प्राप्त करने वाले संभावित उद्यमियों के सभी बाधाओं हटाने के लिए डॉ पर्रे को प्रक्रियाओं को और गति देने के लिए आग्रह किया।