5 Dariya News

एसएएसई ने हिमस्खलन चेतावनी जारी की

5 Dariya News

जम्मू 31-Jan-2018

हिमपात एवं हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान (एसएएसई) ने अगले 24 घंटों के लिए बारामूला जिले के उच्च स्थानों पर स्तर -3 की मध्यम खतरे की हिमस्खलन की चेतावनी और कुपवाड़ा, बांदीपोरा, शोपियां तथा कारगिल जिले में स्तर -2 की कम खतरे की चेतावनी, जबकि पुंछ, राजौरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, गांदरबल और लेह के जिले में स्तर 1 के कम खतरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों के उच्च स्थानों पर रहने वाले लोगों को अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन-प्रवण क्षेत्रों/ ढलानों पर जाने से बचना चाहिए।