5 Dariya News

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए गए महत्वपूर्ण कदमः जय राम ठाकुर

5 Dariya News

बैजनाथ 28-Jan-2018

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज देर सांय कांगड़ा जिला के बैजनाथ में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा सरकार के गठन में कांगड़ा के लोगों का बहुत योगदान है।उन्होंने कहा कि भाजपा को इतना भारी जनादेश मण्डी तथा कांगड़ा के लोगों की वजह से मिला है और मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं, जो विश्व स्तर के नेता हैं और मुझे हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए पसंद किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अपने चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर रही है और जहां कहीं भी राज्य निर्वाचन सभाओं के लिए चुनाव होते हैं, वहां भाजपा मजबूती के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर इन राज्यों में भारी बहुमत से जीत हासिल की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि थके हारे सेवानिवृतों को विस्तार देने की अवधारणा भाजपा सरकार की नहीं है। हमारी सरकार का पहला निर्णय 3000 के करीब सेवानिवृत कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त करने का था। ये लोग पूर्व मुख्यमंत्री की चापलूसी करने के विशेषज्ञ रहे हैं और इसके अलावा कुछ भी नहीं किया। ये लोग वीरभद्र सिंह की दया पर निर्भर रहे। मेरी सरकार इस चलन के खिलाफ है।उन्होंने कहा कि मेरी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए टॉल फ्री नम्बर 1515 पर गुड़िया हैल्पलाईन की शुरूआत की है। पिछली सरकार गुड़िया की अपराधी है, जिसका शिमला जिला के कोटखाई में बलात्कार हुआ और बेरहमी से हत्या कर दी गई और एकमात्र साक्षी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई। इसके अलावा, होशियार हैल्पलाईन 1090 वन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए शुरू की गई है, जिसकी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा की जाएगी। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई ‘शक्ति बटन’ ऐप का जिक्र करते हुए महिलाओं से इस ऐप को अपने मोबाईल पर डाऊनलोड़ करने का आह्वान किया। उन्होंने इस ऐप की अनूठी विशेषताओं की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के लिए 69 राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वीकृति के लिए केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि 31 मार्च, 2018 तक इनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में देरी करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि इसका श्रेय केन्द्र तथा राज्य भाजपा नेताओं को मिले।सांसद शांता कुमार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह उनसे कल दिल्ली में मिले और आपके बीच आने से पूर्व उनका आर्शीवाद लिया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में भाजपा की स्थापना में शांता कुमार जैसे कदावर नेताओं का सौ प्रतिशत योगदान रहा है।विधायक मुल्क राज प्रेमी ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।गोकुल ठाकुर ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। इसके अलावा, बैजनाथ की स्वयंसेवी संस्था प्रयत्न ने 11000 रुपये, कार्य निरीक्षक संघ ने 11000 रुपये, भाजपा महिला मोर्चा, जिसमें सुरेश राणा, सुनीता राणा, सीमा चौधरी, अंजू कटोच, किरण भंगालिया तथा निशा धीमान शामिल है, ने मुख्यमंत्री राहता कोष के लिए 12000 रुपये का चेक तथा डा. सीमा ने 11000 रुपये और सुमन लता व सुनील ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 11000 रुपये का अशंदान किया।मुख्यमंत्री ने होली-उतराला सड़क को विधायक प्राथमिकता में शामिल करने के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि हम इस बजट में आंशिक धन राशि उपलब्ध करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इसकी डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि ‘मैं आश्वासन देता हूं कि बैजनाथ और कांगड़ा के बीच की दूरी निश्चित रूप से कम की जाएगी।सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक प्रकाश राणा, जवाहर ठाकुर, अर्जून सिंह व रवि धीमान, भाजपा कांगड़ा के अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।