5 Dariya News

चन्द्र प्रकाश गंगा ने सांबा में पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू करवाया

5 Dariya News

जम्मू 28-Jan-2018

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चन्द्र प्रकाश गंगा ने आज सांबा जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विजयपुर में पल्स पोलियों कार्यक्रम शुरू करवाया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मंत्री को बताया गया कि पूरे जिले में  5 वर्श से कम आयु के 48000 से अधिक बच्चों को पोलियो बूंद दी जायेगी। जिले में 330 शिविरों में पोलियों बूंद देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्टाफ, स्वयंसेवी, एनजीओ और रोटरी एसोसिएशन भाग ले रही हैं।इसके अतिरिक्त मंत्री ने कहा कि सरकार बच्चों को कई अन्य बीमारियो से बचाने के लिए सभी संभव प्रयास कर रही है तथा बेहतर परिणामों की प्राप्ति हेतु सम्पर्णभाव के साथ सभी टीकाकरण कार्यक्रमों को शुरू करना अनिवार्य है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी सांबा, बीएमओ, चिकित्सा अधिकारी, समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और सम्बंधित विभागों के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।