5 Dariya News

उद्योगों के लिए पर्यावरण नियम कमजोर किए जा रहे : जयराम रमेश

5 Dariya News

कोलकाता 27-Jan-2018

पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर उद्योगों के लिए पर्यावरण नियमों को कमजोर करने और तोड़ने का आरोप लगाया। टाटा स्टील कोलाकाता लिटरेरी मीट के एक सत्र से इतर उन्होंने कहा, "सभी पर्यावरण नियमों को कमजोर किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय एक रबर स्टांप बनकर रह गया है। व्यापार को आसान करने के नाम पर उद्योगों के समर्थन के लिए इन्हें तोड़ा जा रहा है।"पर्यावरण और पारिस्थितिकी के प्रति इंदिरा गांधी के जज्बे को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह देश की पहली और अंतिम प्रधानमंत्री थी, जिन्होंने दिन प्रति दिन शासन के एजेंडे में पर्यावरण सुरक्षा को एक हिस्सा बनाए रखा।उन्होंने कहा, "वह बोलती थीं और करती भी थीं। वर्तमान प्रधानमंत्री समेत अन्य प्रधानमंत्री केवल बात करते हैं।"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिपण्णी के बारे में पूछने पर रमेश ने कहा, "वह बोलते कुछ हैं और वास्तविकता कुछ और होती है।"