5 Dariya News

अजय नंदा ने खेल स्टेडियम रियासी को स्ट्रीट लाईन समर्पित की

5 Dariya News

जम्मू 27-Jan-2018

वित एवं योजना राज्य मंत्री अजय नंदा ने आज खेल स्टेडियम मैदान रियासी को 52एलईडी लाईटें उपलब्ध करवा कर स्ट्रीट लाईन समर्पित की।इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि इन लाईटों को स्थापित करने से स्थानीय लोगों की लम्बित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने राज्य में विशेशकर वंचित क्षेत्रों में विकास का एक नया चरण शुरू किया है। उन्होंने क्षेत्र में विभिन्न एजैंसियों द्वारा शुरू किये गये चालू विकास कार्यो में तेजी लाने हेतु लोगों के सहयोग की मांग की।स्थानीय लोगों ने पार्को के निर्माण  और सौंदर्यीकरण, गलियों एवं नालियों के स्तर को बढाने, पुराने बिजली के खम्बे और तारें बदलने, स्ट्रीट लाईटें लगाने, सुरक्षित पेयजल आदि की मांग की।एक्सीयन पीडीडी, एक्सीयन आरएंडबी, डीएसपी मुख्यालय, सम्बंधित एई, जेई ओर रियासी के प्रमुख नागरिक मंत्री के साथ थे।