5 Dariya News

छत्तीसगढ़ : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 2 नक्सली ढेर

5 Dariya News

सुकमा (छत्तीसगढ़) 27-Jan-2018

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित दो नक्सली मारे गए। चिंतलनार थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेश प्रधान ने कहा कि कोबरा बटालियन और जिला बल की संयुक्त टुकड़ी तलाशी के लिए निकली थी। तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने बल पर हमला कर दिया। जवानों की जवाबी फायरिंग में एक महिला व एक पुरुष नक्सली मारे गए। उन्होंने कहा कि जवानों ने दोनों नक्सलियों के शव और आस-पास मिले नक्सल साहित्य व सामग्री बरामद कर ली है। मारे गए नक्सलियों के बारे में शव मुख्यालय पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा।प्रधान ने कहा कि यह मुठभेड़ चिंतलनार क्षेत्र के मोरपल्ली में हुई है। मोरपल्ली इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। यह घटना सुबह लगभग 9 बजे की है।पुलिस पर इस हमले को शुक्रवार को नारायणपुर में हुए चार जवानों की शहादत से जोड़कर देखा जा रहा है। मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली ढेर हुए हैं।