गणतंत्र दिवस परेड के बाद नरेंद्र मोदी ने जनता का अभिवादन स्वीकारा
5 Dariya News
नई दिल्ली 26-Jan-2018
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड खत्म होने के बाद वहां मौजूद जनता की तरफ हाथ हिलाते हुए उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और 10 आसियान देशों के नेताओं के स्थल से जाने के तुरंत बाद राजपथ के दोनों तरफ बैठे लोगों को बधाई दी।मोदी ने जैकेट के साथ चूड़ीदार-कमीजऔर एक पारंपरिक पगड़ी पहन रखी थी। वह दर्शकों की तरफ हाथ हिलाते हुए एक से दूसरे छोर की ओर गए।सुरक्षाकर्मी मोदी के साथ रहे और उनके चारों ओर एक सुरक्षा घेरा बनाए रखा।10 आसियान देशों के नेता भारत के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।