एस.एस.पी मनदीप सिंह और सब-इंस्पेक्टर राम सिंह को विलक्षण सेवाओं के बदले राष्ट्रपति पुलिस मैडल
ए.आई.जी. ट्रैफि़क, एस.एस.पी. खन्ना समेत 12 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मिलेंगे शानदार सेवाओं बदले पुलिस मैडल
5 Dariya News
चंडीगढ़ 25-Jan-2018
एस.एस.पी संगरूर मनदीप सिंह और सब इंस्पेक्टर एस.टी.एफ विंग राम सिंह को विलक्षण सेवाओं निभाने के बदले गणतंत्र दिवस अवसर पर राष्ट्रपति पुलिस मैडल के साथ सम्मानित करने के लिए चुना गया है। इनके अलावा एस.एस.पी खन्ना नवजोत सिंह माहल और ए.आई.जी ट्रैफि़क हरबाज सिंह समेत 12 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मैडल के साथ सम्मानित किया जायेगा।इस सम्बन्धित जानकारी देते पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सुरिन्दरपाल सिंह एस.पी. मुख्य कार्यालय, संगरूर, तुलसी दास डी.एस.पी तीसरी कमांडो बटालियन मोहाली, बलविन्दर इकबाल सिंह डी.एस.पी. मुख्य कार्यालय जालंधर ग्रामीण, सुखदेव सिंह इंस्पेक्टर ख़ुफिय़ा विंग मोहाली, मुलख सिंह सब-इंस्पेक्टर कार्यालय ए.डी.जी.पी, एस.ओ.जी और कमांडो पटियाला, सरबजीत सिंह सब-इंस्पेक्टर सुरक्षा विंग पंजाब चण्डीगढ़, सुखदेव सिंह सब-इंस्पेक्टर डी.आई.जी (प्रशासन) पी.ए.पी.जलंधर, रविन्दरजीत सिंह सब-इंस्पेक्टर ख़ुफिय़ा विंग मोहाली, नरिन्दरजीत सिंह ए.एस.आई, 80वीं बटालियन पी.ए.पी. जालंधर और जसवंत सिंह मुख्य सिपाही कार्यालय एस.एस.पी. संगरूर को शानदार सेवाओं के बदले पुलिस मैडल के साथ सम्मानित करने के लिए चुना गया।