5 Dariya News

इसरो द्वारा लारेंस स्कूल में लगाई गई सेटेलाईट माडल प्रदर्शनी के दूसरे दिन लगभग तीन हजार छात्रों ने लिया भाग

इसरो द्वारा लारेंस स्कूल में लगाई गई सेटेलाईट माडल प्रदर्शनी के दूसरे दिन लगभग तीन हजार छात्रों ने लिया भाग

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 24-Jan-2018

इंडियन स्पेस एंड रिसर्च आर्गेनाईजेशन मतलब इसरो द्वारा मोहाली के लारेंस पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल में लगाई गई दो दिवसीय सेटेलाईट प्रदर्शनी की स्मापति हो गई। इस दौरान इसरो के वैज्ञानियों द्वारा इसरो द्वारा स्पेस में किए जा रहे कार्यों व सेटेलाईट संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। दूसरे दिन ट्राईसटी सहित मोहाली जिले के विभिन्न स्कूलों के लगभग तीन हजार छात्रों ने शिरकत करते हुए पुलाड वैज्ञान को समझा। इस दौरान इसरो के अधिकारी दीपक पांड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि इसरो द्वारा अगली पीढ़ी में पुलाड वैज्ञान की लालसा पैदा करने व उन्हें इसरो संबंध्उाी जानकारी देने के लिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि इसरो की संस्था को सुरक्षा कारणों के चलते अंदर से नहीं दिखाया जा सकता। परंतु देश में की गई अहम खोजों को भारतीय नागरिकों के उद्देश्य से यह प्रयास कामयाब रहा।

इसरो के दूसरे वैज्ञानी भरत भाई चनियारा ने बताया कि भारत हर तरह सेटेलाईट लांचिंग तैयार करने में समर्थ है। अब तक बेशक कई तरह के सेटेलाईट लांच किए जा चुके हैं, परंतु उनका उपयोग करने संबंधी जानकारी लोगों को अधिक नहीं है। भरत भाई अनुसार इसरो द्वारा अब तक लांच किए गए सेटेलाई शिक्षा, पंचायत राज, कृषि, मच्छली पकडने के स्थानों की जानकारी जैसे लोक हितैषी जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायक है। उन्होंने कहा कि बेशक भारत का हर नागरिक किसी न किसी तरह इसरो व इसरो के सेटेलाईट से जुडा है। परंतु इसकी पूरी जानकारी न होने के चलते यह सुविधाओं का उपयोग नहीं हो रहा।इस दौरान छात्रों में सेटेलाईट के माडलों सहित स्पेस में सेटेलाईट भेजे जाने के समय की वीडियो देखने का उत्साह देखने लायक था। इसरो के वैज्ञानियों ने भविष्य इंजीनियरों व वैज्ञानिकों को इसरो का हिस्सा बनने के लिए जरूरी पढ़ाई व परीक्षाओं संबंधी जानकारी दी। लारेंस स्कूल की प्रिंसीपल वीना मलहोत्रा ने इसरो द्वारा छात्रों को दी अहम जानकारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।