5 Dariya News

इंडो ग्लोबल कालजिज़ द्वारा राष्ट्रीय बाल कन्या दिवस पर छात्राओं को उनके हकों बारे किया गया जागरूक

आधुनिक दुनिया में लड़कियों को उच्च शिक्षा देना बेहद जरूरी- चेयरमैन सुखदेव सिंगला

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 24-Jan-2018

इंडो ग्लोबल कालेजिस द्वारा राष्ट्रीय बाल कन्या दिवस को सर्मिपत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हफता भर चले कार्यक्रम का मु य मंत्व कालेज की छात्राओं को उनके हकों के साथ जागरूक करवाने के साथ साथ उन्हें आज की आधुनिक दुनिया में परीवार समेत समाज में लड़कियों के महत्व बारे जागरूक करना था। इस एक ह ता चले कार्यक्रम में छात्राओं को उच्च शिक्षा के फायदे, अच्छी खुराक, हक, मेडिकल सहायता, सड़क में जाते समय किस तरह की छेड़छाड़ या हिंसा और लड़को-लड़कियों के भेदभाव बारे विस्तार पूर्वक बताया गया।कार्यक्रम के अङ्क्षतम दिन ग्रुप के इंडो ग्लोबल कालेजिस के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि बेशक पंजाब में आज लड़कियों को शिक्षा देने का रिवायत शुरू हो चुकी है पर फिर भी गंवों व छोटे कस्बों में लड़कियों को उच्च शिक्षा से दूर रखा जा रहा है। जबकि आज लड़कियां शिक्षा के हर क्षेत्र में लड़कों से आगे चल रही है और देश की तरक्की में भी अपना योगदान डाल रही है।सी ई ओ  मानव सिंगला ने  छात्राओं को अपने हकों को समझते हुए किसी भी मुसीबत का हौंसले के साथ सामना करने की प्रेरना दी। मानव सिंगला ने एक महिला के समाज को योगदान और लड़कियों के सही पालन पौषण बारे अपने विचार भी सांझे किए।