5 Dariya News

ज्ञान ज्योती ने मनाया राष्ट्रीय बाल कन्या वीक

आधुनिक दुनिया में लड़कियों को उच्च शिक्षा देना बेहद जरूरी -चेयरमैन जे.एस.बेदी

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 24-Jan-2018

ज्ञान ज्योती ग्रुप आफ इंस्टीच्यूटस द्वारा राष्ट्रीय बाल कन्या दिवस को सर्मिपत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हफता भर चले कार्यक्रम का मु य मंत्व कालेज की छात्राओं को उनके हकों के साथ जागरूक करवाने के साथ साथ उन्हें आज की आधुनिक दुनिया में परीवार समेत समाज में लड़कियों के महत्व बारे जागरूक करना था। इस एक ह ता चले कार्यक्रम में छात्राओं को उच्च शिक्षा के फायदे, अच्छी खुराक, हक, मेडिकल सहायता, सड़क में जाते समय किस तरह की छेड़छाड़ या हिंसा और लड़को-लड़कियों के भेदभाव बारे विस्तार पूर्वक बताया गया। वहीं कई प्रकार के मुकाबले भी करवाए गए। अंतिम दिन छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। जिसमें सभी ने अपनी कला के जौहार दिखाए।कार्यक्रम के अङ्क्षतम दिन ग्रुप के चेयरमैन जे.एस.बेदी ने विद्यार्थियों को अपने संबोधन में कहा कि बेशक पंजाब में आज लड़कियों को शिक्षा देने का रिवायत शुरू हो चुकी है पर फिर भी गंावों व छोटे कस्बों में लड़कियों को उच्च शिक्षा से दूर रखा जा रहा है। जबकि आज लड़कियां शिक्षा के हर क्षेत्र में लड़कों से आगे चल रही है और देश की तरक्की में भी अपना योगदान डाल रही है। उन्होंने इस दौरान छात्राओं को अपने हकों को समझते हुए किसी भी मुसीबत का हौंसले के साथ सामना करने की प्रेरना भी दी। इस मौके कालेज प्रबंधकों द्वारा मुकाबलों में विजेता रही छात्राओं का स मान भी किया गया।