5 Dariya News

त्राल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की

5 Dariya News

जम्मू 24-Jan-2018

विधायक मुश्ताक अहमद शाह के नेतृत्व में त्राल के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की और अपने कई मुद्दों को उनके ध्यान में लाया। प्रतिनिधिमंडल ने खानकाह ए फैज पनाह पर काफी समय से चल रहे काम को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र  पर लाने और पहलगाम-लेहान दाजन ट्रैक के विकास की भी मांग की।प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय अस्पताल को सुदृढ़ करने, शहर में एक सामुदायिक हॉल का निर्माण और क्षेत्र में एक औद्योगिक एस्टेट के विकास की भी मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों सुना और आश्वासन दिया कि इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।