5 Dariya News

स्वामी विवेकानंद सामन्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

5 Dariya News

पालमपुर 23-Jan-2018

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर द्वारा " स्वामी विवेकानंद सामन्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता" कार्यक्रम का आयोजन कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विश्व विद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रोफेसर अशोक सरियाल मुख्यातिथि रहे जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर आदर्श ने की। इस प्रतियोगिता में प्राची, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डरोह ने प्रथम पुरस्कार 5000रूपये,चारू भारतीय विद्यापीठ ने दूसरा स्थान 3000 रूपये, आयान आचार्य व अादित्या राणा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान 2000 रूपये प्राप्त किये। मुख्यतिथि ने विजेता प्रतियोगियों को स्मृति सिंह देकर सम्मानित किया।