5 Dariya News

विकास के मामले में मणिपुर अन्य राज्यों से पिछड़ा : एन बिरेन सिंह

5 Dariya News

इंफाल 21-Jan-2018

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने आज कहा कि विकास के मामले में इंफाल अन्य राज्यों से पीछे है। पूर्वोत्तर राज्य की 47वीं वर्षगांठ के मौके पर मणिपुर राइफल्स परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।उन्होंने कहा कि लम्बे समय तक संघ शासित राज्य और 'सी' श्रेणी में रहने के कारण मणिपुर विकसित नहीं हो सका।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 15 मार्च को बनी उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार को खत्म करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी कई अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।मुख्यमंत्री ने सरकार से अपनी बात मनवाने के लिए विरोध प्रदर्शन करने और बंद करने वालों से आग्रह करते हुए कहा कि किसी समस्या को बातचीत करके ही सुलझाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रचनात्मक आलोचना का स्वागत करती है और राज्य सभी विकास कार्यो में लोगों की भागीदारी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।