5 Dariya News

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कारगिल में पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे लुढ़का

5 Dariya News

श्रीनगर 19-Jan-2018

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शुक्रवार को हिमांक बिंदू से कई डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने रविवार तक सर्द हवाएं चलने का अनुमान जताया है।जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां पारा शून्य से 20 डिग्री नीचे तक लुढ़क गया। इसके बाद लेह में तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे रहा। 40 दिनों की भीषण ठंड की अवधि 'चिल्लई कलां' 20 जनवरी को समाप्त हो रही है।श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.1 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 5.7 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 8.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में तापमान 6.9 डिग्री, कटरा में 7.8 डिग्री, बटोटे में 3.4 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे, भदरवाह में 0.9 डिग्री और उधमपुर में 1.2 डिग्री दर्ज किया गया।