डॉ निर्मल सिंह ने जीएमसी में भर्ती सीमावर्ती गोलीबारी के घायलों का हाल जाना
5 Dariya News
जम्मू 19-Jan-2018
उपमुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने आज यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसी ) का दौरा किया, यहां उन्होंने आरएस पुरा, सुचेतगढ़ और अरनिया सेक्टर में कल रात सीमा पर गोलीबारी में घायल लोगों का हाल जाना।उपमुख्यमंत्री ने सीमावर्ती गोलीगरी के घायल की स्थ्ज्ञिति तथा उनको प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। प्रिंसिपल जीएमसी डॉ सुनंदा रैना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ दारा सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने उन्हें मरीजों को दिए जा रहे उपचार के बारे में बताया।घायलों और उनके परिजनों के साथ बातचीत करते हुए, उप मुख्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं की सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।डॉ सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों के लिए सबसे अच्छी स्वास्थ्य देखभाल सुविधा सुनिश्चित करें।उिल्लेखनीस है कि सीमापार से हो रही गोलीबारी में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई थी, जबकि तीन महिलाओं सहित 13 लोग घायल हो गए थे और जीएमसी अस्पताल जम्मू में भर्ती कराए गए थे, जहां उनकी स्थिति स्थिर हैं।उप मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की और मृतकोें की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि सीमा पार से होने गोलीबारी मंे मरने वाले शहीद हैं।