5 Dariya News

आई.टी.आईज में मौजूदा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए जर्मन ड्यूल वैट प्रौग्राम चलाया जायेगा : चरनजीत सिंह चन्नी

टाटा और साईमनज कंपनियों द्वारा आई.टी.आई के विद्यार्थियों और इंस्ट्रक्टरों को दी जायेगी ट्रेनिंग

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Jan-2018

पंजाब के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों और इंस्ट्रक्टरों को मौजूदा उद्योग की जरूरतों के अनुसार कुशल बनाने के लिए टाटा और साईमनज कंपनियों द्वारा  साझे तौर पर जर्मन ड्यूल वैट प्रौग्राम चलाया जायेगा। आज यहां पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसमें दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त तकनीकी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री स. चरनजीत सिंह चन्नी ने मीटिंग के उपरांत इस संबंधी जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नौजवानों को मौजूदा औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार नौकरियों के लिए तैयार करने हेतु जर्मन ड्यूल वैट प्रौग्राम बनाया गया है। इस प्रौग्राम के अंतर्गत इलैक्ट्रीश्यिन और फिटर ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि टाटा और साईमनज कंपनियों द्वारा आई.टी.आईज में जाकर इंस्ट्रक्टरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा और साथ ही विद्यार्थियों को प्रोजैक्ट आधारित प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जायेगा।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस प्रशिक्षण के अलावा दोनों कंपनियों की तरफ से विद्यार्थियों को रोजगार योग्यता हुनर सिखाए जाएंगे और रोजगार दिलाने में सहायता की जायेगी। 

चन्नी ने इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुये बताया कि इस प्रौग्राम के अंतर्गत पहले चरण के दौरान अमृतसर, रोपड़, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों में स्थित 20 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके बाद इस प्रौग्राम को राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी लागू किया जायेगा।स. चन्नी ने आगे बताया कि इस प्रौग्राम को शुरू करने से पहले दोनों कंपनियों की टीमों के द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जाकर प्रशिक्षण और औद्योगिक इंफरास्ट्रक्चर गैप संबंधी रिपोर्ट तैयार करके विभाग को सौंपी जायेगी। जिसके अनुसार आई.टी.आईज के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जायेगा।तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बताया कि दोनों कंपनियों ने यह भी सहमति दी है कि इसी प्रौग्राम के अधीन शेष आई.टी.आईज के इंस्ट्रक्टरों को भी 4 विभिन्न क्षेत्रों में विभाजित करके प्रशिक्षण दिया जायेगा।इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त अनीता राजन चीफ ओपरेटिंग अधिकारी टाटा स्टराईव, विक्रमजीत सिंह दूआ सैंटर मैनेजर टाटा स्टराईव हुनर विकास केंद्र, अनुपम निधी प्रमुख कॉर्पोरेट सिटिजनशिप साईमनज, मनमोहन सिंह कोरांगा मैनेजर कॉर्पोरेट सिटिजनशिप साईमनज, श्री परवीन थिंद डायरैक्टर तकनीकी शिक्षा विभाग, स. मोहनबीर सिंह सिद्धू अतिरिक्त डायरैक्टर और श्रीमती दलजीत कौर अतिरिक्त डायरैक्टर के अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।