चन्द्र प्रकाश गंगा ने सीमापार गोलाबारी से प्रभावित गांवों का दौरा किया
5 Dariya News
जम्मू 18-Jan-2018
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चन्द्र प्रकाश गंगा ने आज रामगढ तहसील के महल साहन, जर, केसो तथा कमोर कैम्प सीमावर्ती गांवों का दौरा कर सीमापार गोलाबारी के कारण लोगों को हो रही समस्याओं का पता लगाया। उपायुक्त शीतल नंदा, एसएसपी अनिल मंगोत्रा और अन्य अधिकारी मंत्री के साथ थे। इन गांवों में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्री से भेंटकर अपनी मांगें रखी। मंत्री ने अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहने और बचाव एवं राहत कार्यो के मामलों में स्टेर्डड आपरेटिंग प्रोसिजर का पालन करने के निर्देश दिये। डीसी ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहा है और योजना के अनुसार सही कदम उठाये जायेंगे। गंववासियों के साथ बातचीत करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत सरकार ने सीमा के साथ बंकरों के निर्माण को मंजूरी दी है।े उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं से जागरूक है तथा उन्होंने लोगों को आष्वासन दिया कि इन क्षेत्रों मेें विस्तृत विकास के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।