5 Dariya News

भाजपा विधायक कम्बल चोर : सत्येंद्र जैन

5 Dariya News

नई दिल्ली 17-Jan-2018

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों पर कम्बल चोरी करने का अरोप लगाया है। जैन के इस आरोप के बाद चारों विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता द्वारा शहर में सर्दी से 44 लोगों की मौत होने पर स्पष्टीकरण मांगने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह बयान दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक पहले तो कम्बलों का वितरण करते हैं फिर तत्काल उस कम्बल को बापस ले लेते हैं। उन्होंने उन्हें कम्बल चोर की संज्ञा दी।इससे पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने कम्बल लेकर प्रदर्शन किया था। वे दिल्ली में सर्दी से हुई मौतों की जांच की मांग कर रहे थे।