5 Dariya News

औद्योगिक एस्टेट लस्सीपोरा में 252 इकाईयां कार्यशील हैं- चन्द्र प्रकाश गंगा

5 Dariya News

जम्मू 17-Jan-2018

उद्योग एवं वाणज्य मंत्री चन्द्र प्रकाश गंगा ने आज सुरेन्द्र मोहन अम्बरदार के प्रष्न के उत्तर में बताया कि लस्सीपोरा  में औद्योगिक एस्टेट में 252 इकाईयां कार्यशील है।मंत्री ने कहा कि सरकार ने 1984 में औद्योगिक एस्टेट के लिए  6193 कनाल भूमि निर्धारित की थी जिसमें से 3675 कनाल आवंटन के लिए सिडको को सौंपी गई थी।शोकत हुसैन गनेई के अनुपूरक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि एस्टेट के लिए निर्धारित एक प्रमुख हिस्से पर अतिक्रमण किया गया था तथा मंडलायुक्त कश्मीर तथा सम्बंधित उपायुक्तों को अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।इसी बीच उत्तर मे हस्तक्षेप करते हुए विधान परिशद के चेयरमैन हाजी अनायत अली ने मंत्री को अतिक्रमण करने वालों की जानकारी तैयार करने के निर्देश दिये। 

ओमपोरा औद्योगिक एस्टेट बडगाम को क्रियशील बनाने मंे हो रही देरी से सम्बंधित सैफउदीन भट्ट के अनुपूरक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्थित आयुद्ध डिपो के स्थल में निर्माण पर सेना द्वारा उठाये गई आपŸिा के उपरांत आवंटनों पर रोक लगाई गई थी। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि विभाग ने एस्टेट को विकसित करने हेतु ओमपोरा में भूमि की आदान प्रदान में उपलब्ध भूमि के लिए वन विभाग को सरल बनाया है।मंत्री ने बादरपोरा में निषुल्क औद्योगिक एस्टेट के लिए भूमि उपलब्ध करवाने हेतु विधायकों के प्रस्ताव का भी स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगिक एस्टेटों को विकसित करने का पहले ही निर्णय लिया है और विधायकों द्वारा दी गई भूमि का उपयोग इसके लिए किया जायेगा।