5 Dariya News

नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा बोर्डों पर विकास कार्यो संबंधी जानकारी प्रसारित करने के आदेश

अहम स्थानों पर प्रमुखता के साथ स्थापित किये जाएंगे बोर्ड-करनेश शर्मा

5 Dariya News

चंडीगड़ 15-Jan-2018

स्थानीय निकाय मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू ने विभाग द्वारा पारदर्शी सेवाओं देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये आज एक अहम ऐलान करते हुए आदेश दिए हैं कि राज्य में किसी भी स्थान पर किये जा रहे विकास कार्यो संबंधी हर तरह की जानकारी सार्वजनिक की जाये।स. सिद्धू ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर स्थापित किये जाने वाले बोर्डों पर प्रोजैक्ट की लागत, प्रोजैक्ट शुरू होने की तिथि और ख़त्म होने की तिथि, प्रोजैक्टों की विशेषताएं, इंजीनियर इंचार्ज और ठेकेदार के नाम और संपर्क नंबर भी प्रसारित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह आदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के लोगों को एक साफ़ सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाने के लिए बनायी गई रणनीति का अहम हिस्सा हैं।स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर श्री करनेश शर्मा ने मंत्री स. सिद्धू द्वारा जारी आदेशों को लागू करने संबंधी जानकारी देते हुये आगे बताया कि यह बोर्ड अहम स्थानों पर प्रमुखता से स्थापित किये जाएंगे जब तक संबंधी प्रोजैक्टों को सम्पूर्ण नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि इस अदभूत पहल से जहां कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा वहां आम लोगों को भी उनके क्षेत्र से संबंधित प्रोजैक्ट संबंधी सम्पूर्ण जानकारी मिलेगी। इससे कोई भी शहरी बोर्ड पर लिखी जानकारी अनुसार कार्य की ख़ुद ऑडिट कर सकेगा और यदि कोई भी कार्य बोर्ड में लिखित के विपरीत होता है तो वह विभाग के उच्च अधिकारियों को इसकी शिकायत कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड पर प्रोजैक्ट के मॅाडल की तस्वीर भी होगी और प्रोजैक्ट सम्पूर्ण होने के उपरांत यह यकीनी बनाया जायेगा कि मॉडल पर लिखित तस्वीर अनुसार ही प्रोजैक्ट पूरा हुआ है।