5 Dariya News

जम्मू कष्मीर में फल, सब्जी मंडियों को सीएएस सुविधा मिलेगी- सईद बशारत बुखारी

5 Dariya News

जम्मू 15-Jan-2018

बागवानी मंत्री सईद बषारत अहमद बुखारी ने आज विधानसभा में बताया कि बागवानी विभाग चरणबद्ध तरीके से राज्य की सभी फल और सब्जी मंडियों में कंट्रोल्ड एटमास्फेयर स्टोरेज (सीएएस) सुविधा शुरू करने जा रहा है।मोहम्मद खलीद बंड के एक प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि 2.61 करोड़ रु. की लागत वाली पुलवामा फल मंडी के डीपीआर तैयार की जा चुकी है तथा इसे 2007 में क्रियशील किया गया है।मंत्री ने कहा कि पुलवामा मंडी में अतिरिक्त विकास कार्यों को भी शुरू किया गया है।पुलवामा मंडी पर मार्च 2017 तक 4.55 करोड़ रु. का व्यय हुआ है। उन्होंने कहा कि शौचालय ब्लाक, डीजी शैड और चारदिवारी के लम्बित विकास कार्यों को पूरा करने हेतु चालू वित्त वर्श के दौरान 9.50 लाख रु. जारी किये गये हैं।