5 Dariya News

महाराष्ट्र : सड़क दुर्घटना में 5 पहलवानों समेत 6 की मौत

5 Dariya News

मुंबई 13-Jan-2018

महाराष्ट्र के सांगली जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में पांच पहलवानों और एक चालक की मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार देर रात एक बजे के आसपास उस समय घटित हुई जब पहलवानों को ले जा रही एसयूवी की भिड़ंत गन्ना लदे एक ट्रैक्टर से हो गई। दुर्घटना में पहलवानों सहित अन्य पांच घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहलवान क्रांति कुश्ती संकुल संस्थान के हैं। संस्थान के सचिव शरद लाड ने कहा, "हमारे लिए यह बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाला है।"वे सतारा में हुई एक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट रहे थे। विस्तृत ब्यौरा आना अभी बाकी है।