5 Dariya News

डोडा निर्वाचन क्षेत्र में 620.19 करोड़ की लागत वाली 154 सड़क परियोजनाएं पूरी की जा रही हैं- नईम अख्तर

चनैनी-किष्तवाढ़-सिंथन-खन्नाबल राजमार्ग के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है

5 Dariya News

जम्मू 12-Jan-2018

लोक निर्माण मंत्री नईम अख्तर ने आज विधान सभा में बताया कि डोडा निर्वाचन क्षेत्र में सीआरएफ और पीएमजीएसवाई योजनाओं के अंतर्गत ली गईं 620.19 करोड़ रु. की लागत वाली 154 सड़क परियोजनाएं पूरा होने के विभिन्न चरणों में हैं।सदन में षक्ति राज परिहार के एक प्रष्न के उŸार में मंत्री ने बताया कि सरकार ने चनैनी-किष्तवाढ़-सिंथनपास-खनाबल राजमार्ग के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया षुरु कर दी है।उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग केन्द्रीय मंत्रालय ने राश्ट्रीय राजमार्ग ढांचा विकास निगम लिः (एनएचआईडीसीएल) को डबल लेन सड़क परियोजना का कार्य सौंपा है।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि षुद्धमहादेव-गोहा सुरंग के लिए षीघ्र ही एनएचआईडीसीएल द्वारा डीपीआर तैयार की जाएगी। रजा मंसूर, जी.एम. सरूरी, नीलम लंगेह,  मुबारक गुल, ए.आर. राथर और दलीप परिहार के अनुपूरक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के हर एक कोने में सड़क ढांचे के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है और सभी चालू परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के प्रयास किये गये हैं। उन्होंने सदस्यों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में चल रही विभिन्न योजनाओं को तेजी से पूरा करने सम्बंधी उनकी चिंताओं का समाधान करने का आष्वासन दिया।