5 Dariya News

इसरो ने कार्टोसैट-2 सहित 31 उपग्रह प्रक्षेपित किए

5 Dariya News

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश) 12-Jan-2018

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को अपने अंतरिक्ष केंद्र से 31 उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी 40 रॉकेट का प्रक्षेपण किया। इन 31 उपग्रहों में से तीन उपग्रह भारत के और 28 अन्य छह देशों के हैं।44.4 मीटर ऊंचे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी40) ने 28 घंटों की उल्टी गिनती के बाद शुक्रवार सुबह 9.29 बजे उड़ान भरी।प्रक्षेपण के लगभग 17 मिनट और 18 सेकंड के बाद 320 टन वजनी रॉकेट से एक-एक करके उपग्रह अलग होते जाएंगे और यह उन्हें पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित करेगा।