5 Dariya News

बनिहाल में 8.75 करोड़ रु. की तूफान निकास योजना प्रगति पर है- डॉ. निर्मल सिंह

हाइवे टाऊन हेतु नये एमसी भवन का प्रस्ताव विचाराधीन है

5 Dariya News

जम्मू 11-Jan-2018

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने सदन को बताया कि बनिहाल कस्बे में 8.75 करोड़ रु. की अनुमानित राशि के साथ एक तूफान निकास योजना शुरू की गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि आवास एवं शहरी विकास विभाग ने बनिहाल निर्वाचन क्शेत्र में बुनियादी सुविधाओं बढ़ाने हेतु विभिन्न कदम उठाये हैं। आईडीएमटी योजना के अंतर्गत बनिहाल के म्यूनिसिपल क्शेत्र में 172 शौचालय इकाइयों के निर्माण और गलियों एवं नालियों के सुधार हेतु 46 लाख रु. उपलब्ध करवाये गये हैं।विधायक विकार मसूल के एक प्रश्न के उत्तर में डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि शहरी विकास क्शेत्र के अंतर्गत बनिहाल निर्वाचन क्शेत्र के लिए 8.93 करोड़ रु. की राशि से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है, जो पूरा होने के विभिन्न चरणों पर है। उन्होंने कहा कि बनिहाल कस्बे में नगर पालिका समिति भवन के निर्माण हेतु एक प्रस्ताव विचाराधीन है जिसके लिए बस स्टैंड में भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से शापिंग कम्पलैक्स और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि वर्श 2015-16 के दौरान आवास एवं शहरी विकास विभाग ने राज्य में नगर कार्यों को शुरू करने हेतु 126.36 करोड़ रु. की राशि जारी की है। उन्होंने कहा कि जारी की गई राशि के अनुसार विभिन्न विकास कार्यों पर 104.04 करोड़ रु. का व्यय हुआ है। उन्होंने कहा कि इसी तरह वर्श 2016-17 में जारी की गई 132.83 करोड़ रु. की राशि में से विभिन्न क्शेत्रों के अंतर्गत 111.71 करोड़ रु. का खर्च हुआ है।