5 Dariya News

श्रीनगर, जम्मू में मौसम का सबसे कम तापमान

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर 07-Jan-2018

जम्मू एवं कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है जिसके चलते रविवार को श्रीनगर और जम्मू शहरों में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम और जम्मू में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "रात में आसमान साफ रहने के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। मौसम की वर्तमान स्थिति अगले 48 घंटों तक जारी रहने की संभावना है।"पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि लेह का तापमान शून्य से 16.8 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 18.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।जम्मू तापमान 4 डिग्री, कटरा में 5 डिग्री, बटोटे में 1.9 डिग्री, बनिहाल में 2.6 डिग्री, भदरवाह में शून्य से 1.1 डिग्री नीचे और उधमपुर में 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।