5 Dariya News

कश्मीर हिमस्खलन में 11 की मौत

5 Dariya News

कुपवाड़ा 06-Jan-2018

उत्तरी कश्मीर सीमा इलाके में हुए हिमस्खलन में फंसे 11 लोगों की मौत हो गई जबकि एक आठ साल के बच्चे समेत दो लोगों को बचा लिया गया। सभी लोग अपने वाहन से इस इलाके में यात्रा कर रहे थे। यह हिमस्खलन कुपवाड़ा जिले के तंगधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तीन हजार मीटर के साधना दर्रा इलाके में हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "बचाव दलों ने नौ शवों को बरामद किया है। मरने वालों में बीआरओ का एक इंजीनियर (सीमा सड़क संगठन) और आठ स्थानीय नागरिक शामिल हैं।" बीआरओ की पहचान मंगला प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। बचाव टीम ने शुक्रवार शाम को हिमस्खलन के बाद बर्फ के बीच से एक बच्चे और एक 50 वर्षीय शख्स को बचाया। साधना दर्रा सर्दियों के मौसम में छह महीने तक बंद रहता है। यह दर्रा कुपवाड़ा और करनाह के सीमावर्ती शहरों को जोड़ता है। पहाड़ी दर्रा पर बचाव अभियान एक टेढ़ी खीर है क्योंकि यहां की सड़कों पर शून्य तापमान में बचाव अभियान चलाना जोखिम भरा रहता है।