5 Dariya News

पुलवामा नागरिक समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट कर अपनी मांग बताईं

महबूबा मुफ्ती ने मांगों का उचित रूप से निवारण करने का आष्वासन दिया

5 Dariya News

श्रीनगर 06-Jan-2018

पुलवामा के नागरिक समाज के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट कर कस्बे के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को उनके ध्यान में लाया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में विकास कार्य शुरू करने, सभी लम्बित परियोजनाओं में तेजी लाकर उन्हें समय पर पूरा करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कस्बे में एक मैटरनिटी अस्पताल की स्थापना की मांग की। उन्होंने जिला अस्पताल में सीटी स्कैन, डायलाईसिस जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के अतिरिक्त जिला प्रशासन में सभी रिक्तियों को भरने, बाढ़ नियंत्रण,डिविजन को नये स्थान पर बसाने, दूधे खूल की साफ सफाई की मांग भी की। उन्होंने कस्बे में पार्किंग स्थलों, समुदायिक हालों के विकास, पेयजल और बिजली की सुविधाओं को बढ़ाने की मांग भी रखी।प्रतिनिधिमंडल ने कस्बे में एक बूचड़खाने के निर्माण, आधूनिक दमकल उपकर्णों और कस्बे में पार्कों के विकास की मांग भी की। महबूबा मुफ्ती ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि उन्होंने पुलवामा को एक आधुनिक शहर बनाने हेतु एक ढांचागत योजना बनाने के पहले से ही निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आष्वासन दिया कि उनकी मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी और समय पर इनका निवारण किया जाएगा।हॉट मिक्स प्लांट मालिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर लम्बित भुगतानों को निपटाने और उनके निर्धारित कार्य भागों के पुनर्गठन की मांग की।मुख्यमंत्री ने उन्हें उनकी मांगों पर विचार कर उचित ढंग से निवारण करने का आष्वासन दिया।