जम्मू एवं कश्मीर में विस्फोट, 4 पुलिसकर्मी शहीद
5 Dariya News
श्रीनगर 06-Jan-2018
जम्मू एवं कश्मीर के सोपोर शहर में शनिवार को हुए विस्फोट (आईईडी) में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शक्तिशाली आईईडी विस्फोट सोपोर के बाजार में हुआ, इलाके को तुरंत घेर लिया गया। वहीं, अलगाववादियों ने शनिवार को विरोध के तौर पर बंद का और मार्च निकालने का आह्वान किया।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल को अस्पताल भेजा गया है। तलाशी अभियान जारी है।सोपोर में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन के चलते पहले से ही सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।