5 Dariya News

अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने सप्ताहिक बाहु फोर्ट फुटबाल प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया

5 Dariya News

जम्मू 05-Jan-2018

जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्श कविन्द्र गुप्ता ने आज बाहु किले में सप्ताहिक बाहु फोर्ट फुटबाल प्रीमियर लीग का उदघाटन किया।यह प्रतियोगिता खेलों में युवाओं की भागेदारी को बढ़ाने और उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को दर्शाने हेतु एक मंच उपलब्ध करवाने के लिए आयोजित की गई है। प्रतियोगिता का ओपनिंग मैच वार्ड 47 और 48 के युवाओं के बीच खेला गया था। इस प्रतियोगिता हेतु आयोजकों की सराहना करते हुए अध्यक्श ने कहा कि खेल और अन्य खेल गतिविधियां युवाओं की ऊर्जा को सही दिषा में लाने और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली उपलब्ध करवाने हेतु अनिवार्य है। खेलों के महत्व को बताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ये हमें मानसिक और शारीरिक रूप  से स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि  सरकार लोगों के मध्य स्वास्थ्य रहन सहन को बढ़ावा देने हेतु सभी आवष्यक कदम उठा रही है तथा कहा कि  राज्य में खेलों के लिए ढांचे और सुविधाओं के निर्माण हेतु प्रयास जारी हैं। इससे पूर्व अध्यक्ष ने चांद कौर गुरूद्वारा गुम्मट में गुरूपर्व समारोह में भी भाग लिया यहां पर उन्होंने लोगों को गुरू गोविंद सिंह जी की शिक्षाओं से प्रेरित होने के लिए कहा।