5 Dariya News

शाम लाल चौधरी ने पीएचई, सम्बंधित क्षेत्रों के अंतर्गत शुरू किये गये कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन पर बल दिया

मीर जुहूर अहमद ने लोगों की सुविधा हेतु जलापूर्ति योजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा

5 Dariya News

जम्मू 04-Jan-2018

लोगों के लिए पर्याप्त पेयजल और सिंचाई सुविधाओं की व्यवस्था को सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने सम्बंधितों से इन क्षेत्रों के अंतर्गत शुरू किये गये कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पूरा करने के लिए कहा। मंत्री ने आज एक बैठक को सम्बोधित करते हुए जम्मू संभाग में पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण क्षेत्रों में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के अतिरिक्त इन संस्थानों की सम्पूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी ली। पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, वन,  पशु, भेड़पालन एवं सहकारिता राज्यमंत्री मीर जुहूर अहमद भी बैठक में उपस्थित थे।पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण सचिव एम. राजु ने बैठक को इन विभागों की गतिविधियों की जानकारी दी। मंत्री ने पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के अधिकारियों से कार्य में तेजी लाकर जलापूर्ति योजनाओं सहित सभी चालू परियोजनाओं को निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा। 

सम्बंधितों को प्रशासनिक विभाग से सत्र के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों, कालिंग अटैंशन नोटिस और कट मोशन से सम्बधित समय समय पर सही और विस्तृत जानकारी देने के लिए कहते हुए शाम चौधरी ने चेतावनी दी कि दोशी अधिकारी के खिलाफ नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।  पीएचई क्षेत्र का जायजा लेते हुए बताया गया कि वर्तमान में 825 चालू परियोजनाएं हैं जिनमें राश्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत 711, एलआईसी के अंतर्गत 61 और नाबार्ड के अंतर्गत 53 शामिल हैं जिनपर अब तक 80.7 करोड़ रु. का व्यय हुआ है। बैठक में रावी तवी इरिगेशन के मुख्य अभियंता राजीव गंडोत्रा, पीएचई जम्मू के मुख्य अभियंता अशोक गंडोत्रा, इरिगेशन जम्मू के मुख्य अभियंता के.के. मंगोत्रा तथा पीएचई, आईएंडएफसी विभागों के वरिश्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।