5 Dariya News

महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने हेतु कार्य किये जा रहे हैं

सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने सभी शिक्षा संस्थानों में शिकायत समितियां गठित करने के आदेश दिये

5 Dariya News

जम्मू 04-Jan-2018

शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने हेतु राजकीय और प्राईवेट डिग्री कालेजों सहित सभी शिक्षा संस्थानों में शिकायत समितियां बनाने के आदेश जारी किये हैं। मंत्री ने आज वरिश्ठ अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजकीय डिग्री कालेजों और प्राईवेट कालेजों में आंतरिक शिकायत कक्ष (समितियां) गठित करने हेतु इसे अनिवार्य बनाने के आदेश दिये हैं।उन्होंने कहा कि ये आंतरिक शिकायत कक्ष शिक्षा संस्थानों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न की समस्याओं पर गौर कर इसे रोकेंगे। यह बताया गया कि कालेज के प्रमुख शिकायत समिति की संरचना के बारे में कालेजों के निदेषक और नोडल प्रिंसिपलों को सूचित करेंगे और प्राप्त की गई शिकायतों को निपटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग को इस उपाय के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार करना चाहिए। न्होंने स्कूली शिक्षा विभाग को हायर सकैंडरी और हाई स्कूलों में इसी तरह की समितियों का गठन करने को कहा।