अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता, प्रिया सेठी ने भौर कैम्प गार्डन का दौरा किया
अध्यक्ष ने अधिकारियों को पार्क के स्तर को बढ़ाने, सुधार हेतु डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये
5 Dariya News
जम्मू 04-Jan-2018
जम्मू व कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता ने आज फलोरीकल्चर विभाग को भौर कैम्प गार्डन के विकास हेतु डीपीआर तैयार कर इसे आवष्यक मंजूरी हेतु सम्बंधित विभाग को पेश करने के निर्देश दिये।अध्यक्ष ने यह निर्देश आज भौर कैम्प गार्डन के अपने दौरे के दौरान दिये।पर्यटन, शिक्षा एवं फलोरीकल्चर राज्यमंत्री प्रिया सेठी भी दौरे के दौरान अध्यक्ष के साथ थीं।अध्यक्ष ने कहा कि पार्क के स्तर को बढ़ाना आवष्यक है क्योंकि यह पर्यटकों के लिए आकर्शण का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पार्क में मनोरंजन जैसा सभी ढ़ांचागत सुविधाएं होनी चाहिएं, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।अध्यक्ष और मंत्री ने पार्क में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के अतिरिक्त पार्क के स्तर को बढ़ाने की विस्तृत जानकारी ली।प्रिया सेठी ने विभाग के अधिकारियों पर बल देते हुए कहा कि उपलब्ध क्षेत्र में फूलों की अलग-अलग प्रजातियां उगाई जाएं जिससे पार्क का सौंर्दकरण हो सके।फलोरीकल्चर निदेशक जम्मू बबिला रकवाल ने मंत्री को पार्क के कामकाज की जानकारी भी दी।जिला विकासायुक्त जम्मू, सहायक विकासायुक्त जम्मू, फलोरीकल्चर के कार्यकारी अभियंता और विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी दौरे के दौरान अध्यक्ष के साथ थे।