5 Dariya News

दिल्ली में घने कोहरे से रेल गाड़ियां, उड़ानें प्रभावित

5 Dariya News

नई दिल्ली 04-Jan-2018

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह घने कोहरे के साथ ठंड बरकार रही। इसकी वजह से दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, जिससे रेलगाड़ियां और उड़ानें प्रभावित हुईं। उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के चलते कम से कम 34 घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई है जबकि तीन रद्द कर दी गई। कोहरे की वजह से 14 रेलगाड़ियां रद्द की गई और 60 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं जबकि 18 के समय में फेरबदल किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने शाम तक हल्का कोहरा बने रहने की संभावना जताई है।भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने कहा, "दिन में आसमान साफ रहेगा।"राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।