द हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में छोटे छोटे बच्चों ने गुरुपुरब के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब जाकर कीर्तन का आनंद उठाया
गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं को किया याद, गुरु जी की शिक्षाएं आज की युवा पीढ़ी को दुनिया में दोशों से मुक्त रख सकती हैं: डायरैक्टर अश्विन अरोड़ा
5 Dariya News
खरड़ 04-Jan-2018
दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में द्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर स्कूल परिसर मे एक धार्मिक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल को बहुत खूबसूरती से सजाया गया। सबसे पहले इस धार्मिक प्रोग्राम की शुरुआत सुबह छोटे छोटे बच्चों द्वारा मूल मंत्र के पाठ से की गई, उसके बाद सीनियर कक्षा के छात्रों द्वारा शब्द कीर्तन किया गया। इस प्रोग्राम का उद्देश्य जहां छात्रों को गुरु जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं, ईमानदारी व मेहनत की कमाई व उनके विश्वास से अवगत करवाना था वहीं उन्हें अकादमिक शिक्षा के साथ साथ संसार की शिक्षा से भी अवगत करवाना था। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापकों ने गुरु जी के जीवन व उनके फलसफे पर प्रकाश डाला। इससे पहले सुबह स्कूल के छात्रों ने गुरुद्वारा साहिब में जाकर माथा टेका और बानी सुनी। स्कूल के के डायरैक्टर अश्विन अरोड़ा ने छात्रों को गुरु जी की महान शिक्षाओं पर चलने के लिए कहते हुए अपना जीवन सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।