2560 करोड़ रु. की लागत वाली 315 सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव राशि के लिए पेश किया गया है- नईम अख्तर
5 Dariya News
जम्मू 03-Jan-2018
सड़क एवं भवन मंत्री नईम अख्तर ने आज विधानसभा में हाजी अब्दुल के एक प्रष्न के उत्तर में सदन को बताया कि राज्य सरकार ने चालू वित्त के दौरान राज्यभर में शुरू किये जाने के लिए नाबार्ड और सीआरएफ को 2488.6 करोड़ रु. की अनुमानित राशि से 289 सड़क परियोजनाऐं पेश की हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि 72.26 करोड़ रु. की लागत वाली 26 और अधिक सड़क परियोजनाओं को वर्श 2018-19 के लिए प्रस्तावित किया गया है तथा ग्रामीण ढांचा विकास नीधि के अंतर्गत योजना विकास एवं निगरानी विभाग सहित सम्बंधित फंडिग एजैंसियों को पेश किया गया है। चौधरी सुखनंदन ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के रिंग रोड के निर्माण से जुडे अनुपूरक प्रष्न पूछे और इस कार्य के लिए जिन किसानों की भूमि अधिग्रिहित की गई है उनके हितों की सुरक्षा पर बल दिया।चनैनी निर्वाचन क्षेत्र में 12 सड़कें पूरी की गई हैंइसी बीच मंत्री ने बताया कि चनैनी निर्वाचन क्षेत्र में गत 2 वर्शो के दौरान 12 सड़के पूरी की गई हैं और इन्हें वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया है। दीनानाथ भगत के एक प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि वर्श 2016-17 में 10.16 करोड़ रु. की राशि से 17 किलोमीटर की लम्बाई के साथ 7, जबकि चालू वित्त वर्श में 24.15 करोड़ रु. की राशि से 40 किलोमीटर की लम्बाई के साथ 5 सड़क परियोजनाऐं पूरी की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सड़कें क्षेत्र की लगभग 12 बस्तियों को जोड़ेंगी।
इसके अतिरिक्त मंत्री ने सदन को बताया कि चनैनी निर्वाचन क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत सड़कों के निर्माण हेतु जिन मालिकों की जमीन अधिग्रहित की गई है, उनके लिए राजस्व विभाग को मुआवजे के तौर पर 21.33 करोड़ रु. की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग ने वैध जमीन और सम्पति मालिकों के मध्य अबतक 15.96 करोड़ रु. वितरित किये हैं। नईम अख्तर ने कहा कि चनैनी से पतनगढ़ सड़क के स्तर को बढ़ाने हेतु 20 करोड़ रु. की राशि भी मंजूर की गई है। ठेकेदार ने दलील दी कि तवी नदी पर बने पुल के माध्यम से भारी मशीनरी नही ले जा सकती क्योंकि यह पुल 8 टन बजन के लिए तैयार किया गया है जिसके चलते काम शुरू नही हो सका।मंत्री ने आष्वासन दिया कि इसपर शीघ्र ही कार्य शूरू किया जाएगा क्योंकि ठेकेदार को सड़क की दूसरी ओर से मशीनरी ले जाने के लिए कहा गया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र कार्य शुरू करने हेतु निर्माण एजैंसियों को नोटिस जारी किये गये हैं। नूर मोहम्मद शेख के एक अन्य प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि कमरवाड़ी से गदेह कदल छत्ताबल से होकर वीर छत्तावल तक सड़क की चौड़ाई हेतु वर्तमान में सरकार के पास कोई प्रस्ताव नहीं है।