कुपवाड़ा के 89 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा उपलब्ध करवाया गया- जावेद मुस्तफा मीर
5 Dariya News
जम्मू 03-Jan-2018
राहत एवं पुनर्वास मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने आज विधानसभा में बताया कि सरकार ने कुपवाड़ा के 89 प्रभावित परिवारों, जिनके घर सितम्बर 2014 में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त हुए थे, को 48.33 लाख रु. का मुआवजा उपलब्ध करवाया है। विधायक एडवोकेट बशीर अहमद डार के प्रष्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि 87 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकानों, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पक्के और कच्चे मकानों के लिए पीएमएनआरएफ, पीएमडीपी और एसडीआरएफ के अंतर्गत मुआवजा दिया गया था। इसके अतिरिक्त मंत्री ने सदन को बताया कि सरकार ने कुपवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में 2014 में अग्नि हादसे से प्रभावित 13 परिवारों को 5.15 लाख रु., 2015 में 12 परिवारों को 1.15 लाख और 2016-17 में 6 परिवारों को 4.12 लाख रु. की राशि भी उपलब्ध करवाई है।