5 Dariya News

चीन में शंघाई तट पर जहाज डूबा, 10 लापता

5 Dariya News

शंघाई 03-Jan-2018

चीन के शंघाई तट पर एक मालवाहक जहाज डूबने से 10 लोग लापता हो गए। शहर के समुद्री खोज एवं बचाव केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जहाज में 13 लोग सवार थे। सुबह नौ बजे तक तीन को बचा लिया गया। बचाव कार्य के लिए दर्जन भर नौकाएं भेजी गई हैं। जल परिवहन प्रबंधन केंद्र ने कहा कि 'चानपिंग' जहाज में 5,000 टन स्टील लदा था, जो मंगलवार को यांगत्जी मुहाने के पास डूबने से पहले एक अन्य मावलाहक जहाज से टकाराया था। बचाव कार्य जारी है।