5 Dariya News

कारगिल में कड़ाके की ठंड, पारा शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंचा

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर 03-Jan-2018

जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने कहा कि ठंडी हवाएं चलना जारी रहेंगी। जम्मू शहर में भी 4.3 डिग्री सेलिसियस तापमान के साथ मौसम की सबसे ठंड रात रही। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में गुरुवार और शुक्रवार को तेज ठंडी हवाएं चलने की बात कही है। लेह में शून्य से 16.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ, जो इस मौसम का दूसरा अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, पहलगाम में तापमान शून्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ और गुलमर्ग में शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि बटोटे में दो डिग्री, बनिहाल में शून्य, भदरवाह में 0.1 डिग्री और उधमपुर में तीन डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।