5 Dariya News

विधान परिशद के चेयरमैन, सदस्यों ने स्वर्गीय विधायकों को श्रद्धांजलि दी, उनके योगदान को याद किया

5 Dariya News

जम्मू 02-Jan-2018

बजट सत्र 2018-19 के पहले दिन  जम्मू व कश्मीर विधान परिशद चेयरमैन हाजी अनायत अली ने आज सदन में स्वर्गीय विधायकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। चेयरमेन ने स्वर्गीय मखनलाल फोतेदार, शेख मोहम्मद मकबूल, सोफी गुलाम मोहिउदीन,  मौलवी अब्दुल रशीद, ओम सराफ, शबीर अहमद सलारिया, सुरेन्द्र कुमार अबरोल तथा डॉ नसीर अहमद शाह को श्रद्धांजलि दी।इसी बीच सदन के नेता नईम अख्तर ने स्वर्गीय विधायकेां को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि इन्होंने समाज के कल्याण और उत्थान के लिए अपनी सेवाएं दी हैं।स्वर्गीय मखन लाल फोतेदार को श्रद्धांजलि देते हुए सदन के नेता ने कहा कि महान नेता और समाज सुधारक द्वारा दिखाये गये मार्ग का पालन करने की आवष्यकता है।स्वर्गीय नेताओं को श्रद्धांजलि देने वाले अन्य विधायकों में सज्जाद अहमद किचलु, गुलाम नबी मोंगा, सुरेन्द्र मोहन अम्बरदार, सैफउदीन भट्ट, शाम लाल भगत, शोकत हुसैन गनेई, रामेश अरोडा, जफर इकबाल मंहास, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, नरेश कुमार गुप्ता, खुर्षीद आलम, गिरधारी लाल रेैना, सोफी युसुफ और अजात शत्रु सिंह शामिल हैं।