5 Dariya News

मानसिक रूप से विक्षिप्त शख्स ने 6 की हत्या की

5 Dariya News

चंडीगढ़ 02-Jan-2018

मानसिक रूप से विक्षिप्त एक शख्स ने कथित रूप से महज दो घंटे के भीतर लोहे के रॉड से छह लोगों की हत्या कर दी। हरियाणा के पलवल में मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह आपराधिक वारदात मंगलवार तड़के पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी के भीतर घटित हुई और सीसीटीवी में यह वारदात रिकॉर्ड हो गया, जिसके बात दोषी शख्स की गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान पूर्व सैन्यकर्मी नरेश के रूप में हुई है। मृतकों में एक महिला और तीन चौकीदार शामिल हैं। घटना के पीछे का कारण अभी पता लगाया जाना बाकी है। वीडियो में आरोपी रॉड लेकर आसपास घूमता देखा जा सकता है। आरोपी को भी चोटें आई हैं। जब पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उसने उनपर भी हमला कर दिया।