5 Dariya News

शिमला में मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

5 Dariya News

शिमला 01-Jan-2018

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को इस मौसम का सबसे कम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, राज्य में नववर्ष की पूर्वसंध्या पर बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य में कई स्थानों पर तापमान हिमांक बिन्दू से नीचे रहा।लाहौल और स्पिति का मुख्यालय कीलॉन्ग सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।किन्नौर जिले के कलपा में तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि मनाली में तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, डलहौजी में 4.2 डिग्री और धर्मशाला में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।