दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में होगा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार : विपिन सिंह परमार
निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता, परमार का सुलह में हजारों लोगों ने किया जोरद्वार स्वागत
5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला 31-Dec-2017
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य शिक्षा, आयुर्वेद और विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी मंत्री, विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश के लोगों बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना, प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणात्मक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर अधिक सदृढ़ किया जायेगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और गुणवत्ता के सुधार के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य लोगों से जुड़ा हुआ विभाग है और प्रदेश के लोगों को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा दिये गये मैडिकल कॉलेजों सहित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों को भरा जायेगा और स्वास्थ्य संस्थानों के भवनों के विकास के लिए प्रयाप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में चिकित्सकों के 100 पद भरने के लिए मंजूरी दे दी है और चरणबद्व तरीके से स्वास्थ्य संस्थानों में पैरा मैडिकल एवं अन्य स्टाफ के पदों को भी भरा जायेगा ताकि प्रदेश के लोगों को घरद्वार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।उन्होंने सुलह हलके के लोगों का चुनावों मे दिये गये आपार जनसर्म्थन के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि सुलह में पेयजल, सड़क, सिंचाई, शिक्षा, बिजली की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जायेगा और रोजगार के अधिक से अधिक अवसर बच्चों को उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मंत्रीमण्डल में शामिल करने के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि जो महत्त्वपूर्ण विभाग उन्हें दिया गया है उसे शीर्ष पर ले जाने का प्रयास करेंगे।श्री विपिन परमार, का जिला कांगड़ा के प्रवेश द्वार पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों में बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ो के साथ भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री को आलमपुर में ब्यास पुल से अपने निवास स्थान ननाओं तक के लिए 30 किलोमीटर का सफर तय करने में लगभग 8 घण्टें लगे, सैंकड़ों वाहनों के काफिले के साथ स्वास्थ्य मंत्री का लोगों ने रास्ते में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।श्री परमार का आलमपुर में जयसिंहपुर के विधायक रविदं्र धीमान और बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी की अगुवाई में हजारों लोगों ने स्वागत किया। मंत्री मण्डल में स्थान पाने के बाद रविवार को पहली बार सुलह विधान सभा क्षेत्र पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री का हजारों लोगों ने भव्य स्वागत किया। सुलह के प्रवेशद्वार बलभूरियां, थुरल, साई, मुण्ढ़ी, नगनी, डरोह, भाटलू, भवारना और ननाओं में हजारों लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। व्यापार मण्डल थुरल ने स्वास्थ्य मंत्री को 100 किलो लड्डुओं से तोला।इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, संजीव राणा, मोहिंद्र डढ़वाल, देश राज शर्मा, हरीदत्त शर्मा, चंद्रवीर, एसडीएम पालमपुर, जयसिंहपुर और धीरा तथा सीएमओ कांगड़ा डॉ0 आर एस राणा, डॉ. विनय महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।