5 Dariya News

जम्मू एवं कश्मीर में 5 जनवरी तक जारी रहेगी शीतलहर

5 Dariya News

श्रीनगर 30-Dec-2017

जम्मू और कश्मीर में चल रही शीतलहर के पांच जनवरी तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "हमें उम्मीद है कि पांच जनवरी के बाद राज्य में हल्की बारिश और बर्फबारी होगी। तब तक शीतलहर की स्थिति जारी रहेगी।"श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 5.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 6.6 डिग्री नीचे रहा। अधिकारी ने कहा, "लेह राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे और कारगिल में शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"जम्मू क्षेत्र में भदरवाह सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री, कटरा में 7.8 डिग्री, बटोटे में 4.1 डिग्री, बनिहाल में 2.3 डिग्री, और उधमपुर में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।