5 Dariya News

लता मंगेशकर ने पिता को 117वें जन्मदिन पर याद किया

5 Dariya News

मुंबई 29-Dec-2017

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने शुक्रवार को अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर को उनके 117वें जन्मदिन पर याद किया। लता मंगेशकर ने ट्वीट किया, "नमस्कार, आज मेरे पूज्य पिताजी मास्टर दीनानाथ मंगेशकर जी की 117वीं जयंती है। हम सब मंगेशकर उनके चरणों में कोटि कोटि वंदन करते हैं।"पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक शास्त्रीय गायक व थिएटर कलाकार थे। लता उनकी सबसे बड़ी बेटी हैं। उनकी अन्य संतानों के नाम मीना, आशा (भोंसले), ऊषा व हृदयनाथ मंगेशकर हैं।लता (88) ने अपने पिता के 'राग शंकरा' का एक लिंक भी शेयर किया।