सरकार जनजातीय लोगों के सामाजिक आर्थिक परिदृष्य में सुधार लाने हेतु लगातार प्रयास कर रही है- चौ जुल्फकार अली
5 Dariya News
जम्मू 28-Dec-2017
जनजातीय लोगों को बेहतर शिक्षा सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु अपने प्रयासों को आगे बढाते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता एवं जनजातीय मामलों के मंत्री चौ जुल्फकार अली ने आज कठुआ के गुज्जर बक्करवाल लड़कों एवं लड़कियों के होस्टल और आवासीय होस्टल का नीवं पत्थर रखा।ये परियोजनाएं जम्मू व कश्मीर हाउसिंग बोर्ड द्वारा पूरी की जायेंगी।मंत्री ने कहा कि इन नये ढांचों का निर्माण छा़त्रों की आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जायेगा। बेहतर षिक्षा प्रदान करने में आवासीय स्कूलों के महत्व को बताते हुए मंत्री ने कहा कि इन स्कूलों को केन्द्रीय विद्यालय की तर्ज पर विकसित किया जायेगा जिससे छात्रों की जरूरते पूरी होगी।उन्होंने डीसी कठुआ को इन परियोजनाओं के लिए निर्धारित की गई राशि का उचित प्रयोग करने के निर्देश दिये तथा उन्होंने कार्योकी गणुवत्ता बनाये रखकर इन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने जनजातीय मामलों के निदेशक से कठुआ में गुज्जर बक्करवाल लड़कों के होस्टल भवन के मुरम्मत कार्य के लिए डीसी कठुआ को 30 लाख रु देने को कहा।इससे पूर्व मंत्री जेके पब्लिक स्कूल कठुआ द्वारा आयोजित एक वार्शिक दिवस समारोह में भी शामिल हुए यहां पर वह मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर छात्रों द्वारा एक सांस्कृति कार्यक्रम पेश किया गया।मंत्री ने बेहतर प्रदर्षन करने वाले छात्रों के मध्य इनाम भी वितरित किये।जनजातीय मामलों के आयुक्त सचिव शफीक रैना, जनजातीय मामलों के निदेशक मोहम्मद रफी पोसवाल, एफसीएंडसीए निदेशक आर ए इंकलाबी, गुज्जर बककरवाल सलाहाकार बोर्ड के सचिव मुख्तार चौधरी, डीसी कठुआ रोहित खजुरिया, एसएसपी कठुआ सुलेमान चौधरी, मापतोल विभाग के संयुक्त नियंत्रक वी एस सम्बयाल, एफसीएंडसीए कठुआ के एडी अजय, एलएमडी विभाग के सहायक नियंत्रण के अतिरिक्त अन्य जिला अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।